AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 31 March 2020

लॉकडाउन की मॉनिटरिंग के लिए पंधाना क्षेत्र में अधिकारियों को दायित्व सौंपे

लॉकडाउन की मॉनिटरिंग के लिए पंधाना क्षेत्र में अधिकारियों को दायित्व सौंपे 

खण्डवा 31 मार्च, 2020 - विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोरोना वायरस रोग के फैलने की गम्भीर स्थिति को देखते हुए इसे महामारी घोषित किया गया है। वर्तमान में यह वायरस देश के कई राज्यों में तेजी से फैल रहा है, जिससे बचने के लिए पूरे देश को लॉकडाउन किया गया है। एसडीएम पंधाना श्री राहुल गुप्ता ने बताया कि पंधाना क्षेत्र में डुल्हार,पंधाना एवं बोरगांव बुर्जुग क्षेत्र में लॉकडाउन व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने अधिकारियों को दायित्व सौंपे है। 
        जारी आदेश अनुसार डुल्हार राजस्व मण्डल के लिए एसडीओ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री महेन्द्र यादव एवं उपयंत्री जनपद पंचायत पंधाना श्री धर्मेन्द्र सावले को दायित्व सौंपा गया है। इसी तरह पंधाना राजस्व मण्डल के लिए एसडीओ सिंचाई विभाग श्री सतीश शर्मा एवं राजस्व निरीक्षण तहसील कार्यालय पंधाना श्री दीपक कुमार गीते को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि बोरगांव बुजुर्ग राजस्व मण्डल के लिए सहायक यंत्री जनपद पंचायत पंधाना श्री अजय मोर्य एवं राजस्व निरीक्षक पंधाना श्री अमरचंद यादव की ड्यूटी लगाई गई है।

No comments:

Post a Comment