AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 25 March 2020

महिला स्वसहायता समूह तैयार कर रहे हैं मास्क और सेनेटाइजर

महिला स्वसहायता समूह तैयार कर रहे हैं मास्क  और सेनेटाइजर


खण्डवा 26 मार्च, 2020 - कोरोना के प्रकोप के इस कठिन समय में  मास्क की अत्यंत आवश्यकता  है । मॉस्क की कालाबाजारी रोकने के उद्देश्य से  महिला स्वसहायता समूहों ने मास्क तैयार करने का बीड़ा उठाया है।
    जिला पंचायत के सीईओ श्री रोशन कुमार  सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जिले के सातों ब्लॉक्स में कुल 2180 स्वसहायता समूह हैं।   समूह की महिलाएं मास्क निर्माण का कार्य कर रही हैं। समाज सेवा का यह अनूठा प्रयास है। इन समूहों की महिलाओं के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु बुजुर्गों को फ्री में भी मास्क प्रदाय किए गए हैं।  समूह की महिलाओं द्वारा अब तक ग्रामीण क्षेत्रों में 7000 मास्क बेचे गए हैं ।
ये महिलाएं हर दिन  4500 मास्क बना रही हैं जिन्हें वह मेडिकल एवं शासकीय कार्यालयों में वितरित कर रही है महिलाओं के द्वारा सैनिटाइजर भी बनाया जा रहा है। सेनेटाइजर और मास्क के लिए गोकुल गांव एवं बोरगांव के स्वसहायता समूहों की दीदीयों से संपर्क किया जा सकता हैं। NRLM की जिला प्रबन्धक श्रीमती नीलिमा सिंह ने बताया कि मास्क व सेनेटाइजर क्रय करने के लिए उनके मोबाइल नम्बर 7987464833 पर या बोरगांव की कविता दीदी से उनके मोबाइल नम्बर 6267079477 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment