खुशियों की दास्ताँ
‘आयुष्मान भारत योजना‘ की मदद से श्रवण कुमार का हुआ निःशुल्क ऑपरेशन
खण्डवा 13 मार्च, 2020 - जिला मुख्यालय खंडवा से लगभग से 40 किमी दूर ग्राम जोगीबेड़ा के श्रवण कुमार पिता हन्नू जिनकी उम्र लगभग 45 वर्ष है, एक दुर्घटना में घायल हो गये उनके जांघ अैर कूल्हे में चोट आने पर डॉक्टर्स द्वारा उन्हें ऑपरेषन कराने की सलाह दी गई जिसमें लगभग 50-60 हजार रू. का खर्च लग रहा था। रोगी अपने पांच सदस्यीय परिवार में कमाने वाला इकलौता व्यक्ति है और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी और उपर से जब उन्हें उपचार पर इतने बड़े खर्च हेतु पैसों की चिंता सताने लगी। श्रवण कुमार बताते है कि जब वे घायल अवस्था में अपनी पत्नि और बच्चों को उनके इलाज के लिए परेषान होता देखते थे उन्हें मन में बड़ी पीड़ा होती थी।
परिवारजन श्रवण कुमार को एक दिन यह सोचकर जिला चिकित्सालय लाये कि यहां कुछ तो राहत मिलेगी। अस्पताल के स्टॉफ ने श्रवण कुमार को आयुष्मान भारत निरामयम म.प्र. योजना के बारे में बताया वे जिला चिकित्सालय के आयुष्मान भारत कक्ष में पहुंचे जहां आयुष्मान मित्र द्वारा योजना के बारे में विस्तार से बताया गया तथा अस्पताल के आयुष्मान कार्ड जिसे गोल्डन कार्ड कहते है बनाकर दिया गया तो उनकी जान में जान आई। जिला अस्पताल खंडवा में मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. भानुप्रताप और उनकी टीम द्वारा सफल ऑपरेषन किया गया इस दौरान श्रवण का सम्पूर्ण उपचार निःषुल्क हुआ। श्री श्रवण ने आयुष्मान भारत योजना की सराहना करते हुए कहते कि यदि आज यह योजना नहीं होती तो उन्हें या तो अपने ऑपरेषन के लिए कर्ज लेना पड़ता या अपाहिज का जीवन जीना पड़ता और कर्ज लेते तो पता नहीं कितने समय तक कर्ज के बोझ तले अपना जीवन यापन करना पड़ता। वे कहते है कि आयुष्मान भारत योजना उनके जीवन में ईष्वर का वरदान बनकर आई।
No comments:
Post a Comment