जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित
खण्डवा 23 मार्च, 2020 - कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए सूचनाओं के आदान प्रदान करने हेतु जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष अधीक्षक भू अभिलेख कार्यालय में स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष क्रमांक 0733-2224545 है। यह कन्ट्रोल रूम चौबीसों घंटे 1 अप्रैल तक लगातार कार्यरत रहेगा। जारी आदेश अनुसार 23 मार्च को शाम 6 बजे से 24 मार्च को सुबह 10 बजे तक नियंत्रण कक्ष में श्री मधु फडनवीस सहायक ग्रेड-2 की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ होमगार्ड का एक सैनिक तथा भृत्य सुरेश बाकोडे की ड्यूटी भी लगाई गई है। आगामी 24 मार्च को प्रातः 10 से सायं 6 बजे तक श्री रमेश दोगने राजस्व निरीक्षक व शिवकुमार चौरासे राजस्व निरीक्षक की ड्यूटी लगाई गई है।
24 मार्च को शाम 6 बजे से 25 मार्च को सुबह 10 बजे तक नियंत्रण कक्ष में श्री रवीन्द्र मण्डलोई सहायक ग्रेड-3 की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ होमगार्ड का एक सैनिक तथा भृत्य शेरू मोहरे की ड्यूटी भी लगाई गई है। आगामी 25 मार्च को प्रातः 10 से सायं 6 बजे तक श्री सुरेश भावसार सहायक ग्रेड-3 व जगदीश वर्मा भृत्य की ड्यूटी लगाई गई है। आगामी 25 मार्च को शाम 6 बजे से 26 मार्च को सुबह 10 बजे तक नियंत्रण कक्ष में श्री जितेन्द्र खतवासे सहायक ग्रेड-3 की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ होमगार्ड का एक सैनिक तथा भृत्य गणेश वर्मा की ड्यूटी भी लगाई गई है। 26 मार्च को प्रातः 10 से सायं 6 बजे तक श्री रमेश दोगने राजस्व निरीक्षक व शिवकुमार चौरासे राजस्व निरीक्षक की ड्यूटी लगाई गई है।
26 मार्च को शाम 6 बजे से 27 मार्च को सुबह 10 बजे तक नियंत्रण कक्ष में श्री रामशंकर उपाध्याय सहायक ग्रेड-3 की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ होमगार्ड का एक सैनिक तथा चेनमेन श्री नारायण वेद्य की ड्यूटी भी लगाई गई है। आगामी 27 मार्च को प्रातः 10 से सायं 6 बजे तक श्री रमेश दोगने राजस्व निरीक्षक व शिवकुमार चौरासे राजस्व निरीक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। आगामी 27 मार्च को शाम 6 बजे से 28 मार्च को सुबह 10 बजे तक नियंत्रण कक्ष में श्री प्रवीण राय सहायक ग्रेड-3 की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ होमगार्ड का एक सैनिक तथा भृत्य अशोक गोड़ की ड्यूटी भी लगाई गई है। आगामी 28 मार्च को प्रातः 10 से सायं 6 बजे तक श्री रमेश दोगने राजस्व निरीक्षक व शिवकुमार चौरासे राजस्व निरीक्षक की ड्यूटी लगाई गई है।
आगामी 28 मार्च को शाम 6 बजे से 29 मार्च को सुबह 10 बजे तक नियंत्रण कक्ष में श्री वीरेन्द्र सोनकेशरिया सहायक ग्रेड-3 की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ होमगार्ड का एक सैनिक तथा भृत्य लखनलाल मेहरा की ड्यूटी भी लगाई गई है। आगामी 29 मार्च को प्रातः 10 से सायं 6 बजे तक श्री संतोष जगताप सहायक ग्रेड-2 व भृत्य राजेन्द्र राठौर की ड्यूटी लगाई गई है। आगामी 29 मार्च को शाम 6 बजे से 30 मार्च को सुबह 10 बजे तक नियंत्रण कक्ष में होमगार्ड सैनिक व अमितेश भट्ट सहायक ग्रेड-3 की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ फरहास विजय वर्मा की ड्यूटी भी लगाई गई है। आगामी 30 मार्च को प्रातः 10 से सायं 6 बजे तक श्री रमेश दोगने राजस्व निरीक्षक व शिवकुमार चौरासे राजस्व निरीक्षक की ड्यूटी लगाई गई है।
30 मार्च को शाम 6 बजे से 31 मार्च को सुबह 10 बजे तक नियंत्रण कक्ष में श्री महेश जगताप सहायक ग्रेड-2 की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ होमगार्ड का एक सैनिक तथा भृत्य जूनेदु रहमान की ड्यूटी भी लगाई गई है। आगामी 31 मार्च को प्रातः 10 से सायं 6 बजे तक श्री रमेश दोगने राजस्व निरीक्षक व शिवकुमार चौरासे राजस्व निरीक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। आगामी 31 मार्च को शाम 6 बजे से 1 अप्रैल को सुबह 10 बजे तक नियंत्रण कक्ष में श्री अनिल गोहा सहायक ग्रेड-2 की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ होमगार्ड का एक सैनिक तथा भृत्य कैलाश वर्मा की ड्यूटी भी लगाई गई है। आगामी 1 अप्रैल को प्रातः 10 से सायं 6 बजे तक श्री रमेश दोगने राजस्व निरीक्षक व शिवकुमार चौरासे राजस्व निरीक्षक की ड्यूटी लगाई गई है।
No comments:
Post a Comment