AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 13 March 2020

कलेक्टर्स कान्फ्रेंस अब 18 मार्च को इंदौर में होगी

कलेक्टर्स कान्फ्रेंस अब 18 मार्च को इंदौर में होगी
कमिश्नर श्री त्रिपाठी करेंगे इंदौर संभाग में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

खण्डवा 13 मार्च, 2020 - संभागायुक्त इंदौर संभाग श्री आकाष त्रिपाठी अब 18 मार्च को प्रातः 11ः30 बजे से संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर्स की बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में कमिष्नर श्री त्रिपाठी संभाग में रबी उपार्जन की तैयारी, उर्वरक भण्डारण एवं वितरण की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा इस बैठक में आपकी सरकार आपके द्वार व जनमित्र षिविर, पीएम किसान योजना, सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी, नदी पुनर्जीवन, गौषाला, रोजगार गारंटी योजना, वनाधिकार पट्टे, आर.सी.एम.एस. पोर्टल पर दर्ज राजस्व प्रकरण, स्वच्छ भारत मिषन की प्रगति, प्रधानमंत्री आवास योजना, संबल एवं भवन संनिर्माण की पंजीकृत हितग्राहियों का सत्यापन, आंगनवाड़ी भवन निर्माण की स्थिति, पोषण आहार की स्थिति, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, शाला त्यागी बालिकाएॅं जैसे विषयों पर विस्तार से समीक्षा करेंगे। कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने सभी संबंधित विभागों के जिला अधिकारियों को अपनी विभागीय अद्यतन जानकारी तैयार कर कलेक्ट्रेट भिजवाने के निर्देष दिए हैं। 

No comments:

Post a Comment