AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 11 October 2019

हज यात्रा-2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ

हज यात्रा-2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ

खण्डवा 11 अक्टूबर, 2019 - भोपाल के हज हाउस में हज-2020 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का शुभारंभ किया जा चुका है। अब शत-प्रतिशत आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किये जाएंगे। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री श्री आरिफ अकील ने आवेदकों की सुविधा के लिये प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर हज कमेटी के माध्यम से सहायता केन्द्र खोलने के निर्देश दिये हैं।
      हज हाउस में आवेदकों की सहायता के लिये संभागवार काउंटर बनाये गये हैं। हज कमेटी ऑफ इण्डिया के निर्देशानुसार आरक्षित श्रेणी 70 वर्ष और सामान्य श्रेणी के आवेदक 10 नवम्बर तक वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in  अथवा मोबाइल एप भ्ब्व्प् के माध्यम से केवल ऑनलाइन आवश्यक डाक्यूमेंट्स अपलोड कर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये राज्य हज कमेटी के टेलीफोन नम्बर - 0755-2530139 और 2538039 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment