AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 10 October 2019

20 से 30 नवम्बर तक उज्जैन में होने वाली सेना भर्ती रैली हेतु करें आवेदन

20 से 30 नवम्बर तक उज्जैन में होने वाली सेना भर्ती रैली हेतु करें आवेदन

खण्डवा 10 अक्टूबर, 2019 -  उज्जैन में आगामी 20 से 30 नवम्बर तक सैना भर्ती रैली आयोजित होगी। इस रैली में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ हो गए हैं, जो कि 4 नवम्बर तक जारी रहेंगे। मध्यप्रदेश आदिवासी वित्त एवं विकास निगम खण्डवा को 400 आदिवासी युवाओं को आर्मी भर्ती रैली के लिए पूर्व चयन, पंजीयन तथा प्रशिक्षण का प्रबंध करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इच्छुक आदिवासी युवक सेना में भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए अपने शैक्षणिक योग्यता व अन्य पात्रताओं से संबंधित दस्तावेजों के साथ शाखा प्रबंधक, मध्यप्रदेश आदिवासी वित्त एवं विकास निगम शाखा खण्डवा या कार्यालय सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग में सम्पर्क कर अपना पंजीयन करवा सकते है। 

No comments:

Post a Comment