AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 3 July 2017

स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. शाह ने हरसूद मंे किया पौधारोपण

स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. शाह ने हरसूद मंे किया पौधारोपण


खण्डवा 02 जुलाई, 2017 -  माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान की भावनाओं के अनुरूप सम्पूर्ण मध्यप्रदेश मंे 2 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान का शुभारंभ स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. कुंवर विजय शाह द्वारा हरसूद के सतीमाता मंदिर परिसर में पौधारोपण कर किया गया। डाॅ. शाह ने अपने उद्बोधन में कहा कि पेड़ो से हमें आॅक्सीजन मिलती है अतः हमें अधिकाधिक मात्रा मंे पेड़ लगाना चाहिए। अपने उद्बोधन के दौरान डाॅ. शाह ने घोषणा करते हुए कहा कि अब माॅडल स्कूलों में बच्चों पर पुस्तकों का बोझ खत्म कर दिया जायेगा और पुस्तकों के स्थान पर टेब प्रदान किए जायेंगे। साथ ही हरसूद के माॅडल स्कूल में 200 बेड का छात्रावास बच्चों के लिए बनाया जायेगा और उत्कृष्ट एवं माॅडल स्कूलों में प्राचार्यो की नियुक्ति हेतु योग्यता का आकलन परीक्षा के माध्यम से किया जायेगा। साथ ही हरसूद  में फायर फाईटर वाहन हरसूद नगर पंचायत को प्रदान किया और खालवा में भी ऐसा ही वाहन प्रदाय करने की बात कही गई। साथ ही कहा कि पेड़ पर्यावरण को दूरूस्त रखते है अतः सभी स्कूली बच्चों को अपने जन्म दिवस पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। 
मध्यप्रदेश में पाॅलीथिन पर प्रतिबंध लगाने के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि हरसूद के घरों में भी 5 हजार कपड़े की थैलियों का वितरण किया जायेगा। हरसूद एवं आंवलिया की महिलाएं मिलकर स्वयं सहायता समूह द्वारा सिले कपड़ो से सभी स्कूलों के बच्चो की यूनिफार्म बनाये जाने का सुझाव दिया। साथ ही स्वयं सहायता समूह द्वारा सेनेटरी नेपकिन बनाने के लिए कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत को ऋण सहायता हेतु निर्देशित भी किया। इस दौरान उन्होंने सतीमाता मंदिर के चबूतरे आदि बनाने हेतु लगभग 1 लाख रूपये एवं उद्यान लगाने हेतु लगभग 10 लाख रूपये शासन से देने की घोषणा भी की। 

No comments:

Post a Comment