AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday 22 July 2017

विधिक साक्षरता एवं जागरूकता षिविर आयोजित

विधिक साक्षरता एवं जागरूकता षिविर आयोजित

खण्डवा 22 जुलाई, 2017 -  ‘‘कानून क्या है? कानून किसकी रक्षा करता है? अधिकारों के उल्लंघन का उपचार कहा किया जाता है? हमें कानून का पालन क्यों करना चाहिए? कुछ इसी प्रकार के प्रष्नों के उत्तरों का समाधान विद्यार्थियों से पूछते हुए विधिक साक्षरता षिविर में किया गया। माननीय जिला न्यायाधीष एवं अध्यक्ष श्री एस.एस. रघुवंषी के निर्देषानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खण्डवा द्वारा स्थानीय जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 9वीं से 12 वीं के विद्यार्थियों के लिए शनिवार को विधिक साक्षरता एवं जागरूकता षिविर का आयोजन किया गया।’’
कार्यक्रम का शुभारंभ न्यायाधीष श्री कपिल वर्मा, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री चन्द्रेष मण्डलोई, श्री देवेन्द्र जैन एवं डॉ. जगदीष चंद्र चौरे ने दीप प्रज्जवलन कर किया। न्यायाधीष श्री कपिल वर्मा ने छात्रों को संबोधित कर कहा कि ‘‘कानून एक कॉमन सेंस है, जिससे यह पता लगाया जा सकता है कि व्यक्ति को क्या करना है और नहीं करना चाहिए। सोषल मीडिया का इस्तेमाल करते वक्त गलत और अपमानजनक चित्रांे और संदेषों का आदान-प्रदान नहीं करना चाहिए।’’ जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री चन्द्रेष मण्डलोई ने बच्चों को बाल विवाह प्रतिषेध कानून, मोटर व्हीकल एक्ट की जानकारी दी तथा कहा कि कानून नागारिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं आवष्यकताओं के लिए बनते है। छात्रों ने प्रष्न किया कि विवाह के लिए कानून में लड़की की उम्र 18 और लड़के की उम्र 21 वर्ष क्यों रखी गयी है? जिस पर से श्री मण्डलोई ने बताया कि लड़के और लड़की में विवाह के लिए उम्र का यह अंतर उनकी शारीरिक एवं मानसिक परिपक्वता को ध्यान में रखकर बनाया गया है। जनता विद्यालय के सचिव श्री देवेन्द्र जैन ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी तथा बच्चों से अपील की गयी कि वें षिविर में सीखी गयी बातों का अपने जीवन में पालन करेंगे। डॉ. जगदीष चंद्र चौरे ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पिछले 3-4 महिनों से किये जा रहें विधिक सेवा कार्यो की प्रषंसा की तथा छात्रों को प्रेरक प्रसंग के द्वारा उन्हें मार्गदर्षित किया गया। 
कार्यक्रम में रिटैनर एडवोकेट श्री शैलेन्द्र कलमे, श्री चेतन गौहर, विद्यालय के प्राचार्य श्री एस.एस.तोमर, श्री के.सी.कंसल, पैरालीगल वालिटिंयर्स आदि की भी उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम का संचालन श्री गणेष कानड़े ने किया तथा अतिथियों का आभार विद्यालय के प्राचार्य श्री एस.एस.तोमर ने व्यक्त किया।  

No comments:

Post a Comment