AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 24 July 2017

विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न
‘‘अंग्रेजी ज्ञान का मापदण्ड नहीं है‘‘ - कलेक्टर श्री सिंह


खण्डवा 24 जुलाई, 2017 - किसी भी भाषा को जानना अपने आप में अच्छा है, किन्तु अंग्रेजी ज्ञान का मापदण्ड नहीं है। यह बात विद्यालय प्रबन्धन समिति की बैठक में कलेक्टर एवं चेयरमैन श्री अभिषेक सिंह ने कही। यह बैठक केन्द्रीय विद्यालय में आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी का वातावरण बनाने हेतु अंग्रेजी में भाषण, वाद-विवाद जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जावे और इस हेतु पुरूस्कार की व्यवस्था भी की जावे ताकि बच्चों की अंग्रेजी बोलने की क्षमता में सुधार हो सके। 
कलेक्टर श्री सिंह ने केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य एवं सचिव श्री पी. देषमुख को खेल गतिविधियां बढ़ाने हेतु योजना बनाने एवं वॉलीबाल, बास्केटबाल, टेनिस, बेडमिंटन कोर्ट बनाये जाने संबंधी निर्देष प्रदान किये। साथ ही कहा कि बच्चों में अनुषासन बनाये रखने हेतु दण्डित करने के बजाय उन्हें रचनात्मक गतिविधियों जैसे गार्डनिंग, पेंटिग आदि से जोड़े जिसमें षिक्षक उन्हें पूर्ण सहयोग करें एवं इसके लिए बच्चों तथा माता-पिता की काउसलिंग करें। साथ ही सांस्कृतिक गतिविधियों का कैलेण्डर बनाने के निर्देष भी दिये। 
इस दौरान बैठक में समिति के सदस्य के रूप में सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी. जुगतावत, संगीत एवं कला महाविद्यालय के प्राचार्य श्री नित्यानन्द श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी श्री आर.जी. शाक्य, श्रीमती प्रीति तिवारी, श्रीमती हेमलता नागर मौजूद थे।
साथ ही कलेक्टर श्री सिंह ने केन्द्रीय विद्यालय के सम्पूर्ण परिसर का निरीक्षण कर प्राचार्य श्री पी. देषमुख को आवष्यक निर्देष प्रदान किये। 

No comments:

Post a Comment