AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 17 July 2017

बेसहारा, गरीब व अनाथ बच्चों को चिन्हित करने हेतु अभियान चलाया

बेसहारा, गरीब व अनाथ बच्चों को चिन्हित करने हेतु अभियान चलाया

खण्डवा 17 जुलाई, 2017 - जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खण्डवा द्वारा सोमवार को बच्चों के मैत्रीपूर्ण विधिक साक्षरता षिविर के पहले दिन रेल्वे स्टेषन पर बेसहारा, अनाथ एवं गरीब बेघर बच्चों को चिन्हित करने एवं संरक्षण प्रदान करने के उद्देष्य से चलाये जा रहे अभियान के पहले दिन रेल्वे स्टेषन, खण्डवा के सभी प्लेटफार्म पर अनाथ बेघर, बेसहारा एवं गरीब बच्चों की तलाषी की गयी। यह अभियान माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीष एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री एस.एस. रघुवंषी के मार्गदर्षन में 17 जुलाई से 21 जुलाई तक चलाया जायेगा। 
अभियान के पहले दिन स्पेषल रेल्वे मजिस्ट्रेट श्री मनीष सिंह ठाकुर एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री चन्द्रेष मण्डलोई ने रेल्वे स्टेषन परिसर में बच्चों को एकत्रित कर उनसे चर्चा की एवं स्वास्थ्य षिक्षा तथा पुनर्वास संबंधी जानकारी प्राप्त की। इस अभियान में आर.पी.एफ. रेल्वे निरीक्षक सत्येन्द्र यादव, जी.आर.पी. थाना प्रभारी मोहन सिंगारे, श्री राजेष शुक्ला, श्री योगेन्द्र पटेल,टिकीट निरीक्षक श्री डी.एम. रजक, श्री अजय खोसला, श्री विजेन्द्र परिहार, पैरालीगल वालेन्टियर मोहम्मद फहीम कुरैषी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। खण्डवा रेल्वे स्टेषन पर अभियान के पष्चात रेल्वे मजिस्ट्रेट एवं अभियान दल के सभी सदस्य बुरहानपुर रेल्वे स्टेषन पर बेसहारा , अनाथ एवं गरीब बेघर बच्चों को चिन्हित एवं जागरूक करने हेतु पहुंचे। 

No comments:

Post a Comment