AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 14 July 2017

मतदाता सूची में नाम जोडने के लिए विशेष अभियान जारी

मतदाता सूची में नाम जोडने के लिए विशेष अभियान जारी 

खण्डवा 14 जुलाई, 2017 - मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. भोपाल के निर्देशों के अन्तर्गत जिले में छूटे हुए युवा मतदाता जिनकी आयु 18 से 21 वर्ष है, के नाम जोडने के लिए विशेष अभियान जारी है। यह अभियान 1 जुलाई से संचालित किया गया है, जो 31 जुलाई 2017 तक जारी रहेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिषेक सिंह ने बताया कि छूटे हुए युवा जिनकी आयु 18 से 21 वर्ष है, वे अपने नाम क्षेत्र के बीएलओ से भरवा सकते है। साथ ही उनको इस आयु वर्ग के मतदाताओं के नाम जोड़ने का जो अभियान चलाया जा रहा है, उसमें अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में उपरोक्त तालिका के कॉलम नम्बर 5 में अंकित संख्या अनुसार 18-19 आयु वर्ग के मतदाता जोड़कर कॉलम नम्बर 7 मंे अंकित शेष लक्ष्य की पूर्ति करनें के निर्देष दिए। साथ ही बूथवार समीक्षा कर समय सीमा में लक्ष्य की शत् प्रतिषत पूर्ति करने हेतु संबंधित बी.एल.ओ. को आवष्यक निर्देष दिए एवं प्रतिदिन की प्रगति की जानकारी उपलब्ध करावे। जिले में कुल 21415 18-19 के आयुवर्ग के मतदाताओं का लक्ष्य रखा गया था जिसमें 13515 मतदाता ही दर्ज हुए है। इसी प्रकार जिले में आयुवर्ग के मतदाताओं की संख्या बढाने के बारे में भी अवगत कराया।


No comments:

Post a Comment