AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 19 July 2017

कल्ब फुट के चिन्हांकित बच्चों की सर्जरी के उपचार हेतु राषि स्वीकृत

कल्ब फुट के चिन्हांकित बच्चों की सर्जरी के उपचार हेतु राषि स्वीकृत

खण्डवा 19 जुलाई, 2017 - माननीय मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई घोषणा के परिपालन में 15 जनवरी 2017 से 27 फरवरी 2017 तक जिला स्तरीय षिविरों का आयोजन कराये जाने के निर्देष प्राप्त हुए, जिसमें जिला स्तर पर 0 से 2 वर्ष के कल्ब फुट के बच्चों का उपचार किया जाना है तथा 2 वर्ष से अधिक आयु के कल्ब फुट बच्चों का उपचार जिला स्तर पर संभव नहीं होने से उनका उपचार मान्यता प्राप्त चिकित्सालय में ही संभव होगा, जिस पर होने वाले व्यय की प्रतिपूर्ति सामाजिक न्याय एवं निःषक्तजन कल्याण विभाग द्वारा की जायेगी। 
इसी तारतम्य में कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह ने बताया कि जिला स्तर पर षिविर नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर का सहयोग लेकर आयोजित किया जा सकता है। यह संस्थान नेषनल हेल्थ मिषन से कल्ब फुट के उपचार हेतु अनुबंधित है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सषक्तिकरण विभाग द्वारा कल्ब फुट के अस्थि विकलांगों हेतु मेडिकल और करेक्टिव सर्जरियों की दरें 10 हजार रूपये निर्धारित है। उक्त सहायता राषि भारत सरकार से एडिप योजनान्तर्गत प्राप्त करने के लिए विधिवत प्रस्ताव प्रेषित करना हेागा, जिसमें हितग्राहियों की सम्पूर्ण जानकारी समग्र आई.डी. और आधार नम्बर आवष्यक होगा, इससे हितग्राहियों का सत्यापन करने में सुविधा होगी तथा वास्तविक हितग्राही जिनका उपचार हुआ है, उनकी सूची सत्यापन के साथ आयुक्त सामाजिक न्याय एवं निःषक्तजन कल्याण विभाग द्वारा भारत सरकार को भेजी जायेगी। उपचार हेतु मरीजों एवं उनके साथ एक अभिभावक को उनके परिवहन हेतु व्यय की राषि की प्रतिपूर्ति राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिषन आर.बी.एस.के. से की जायेगी। 


No comments:

Post a Comment