AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 29 July 2017

कलेक्टर श्री सिंह ने प्रातः 7 बजे से किया ग्राम पंचायतों का भ्रमण

कलेक्टर श्री सिंह ने प्रातः 7 बजे से किया ग्राम पंचायतों का भ्रमण 

खण्डवा 29 जुलाई, 2017 - कलेक्ट श्री अभिषेक सिंह ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. वरदमूर्ति मिश्र के साथ शनिवार को प्रातः 7 बजे से रूधी, अमलपुरा व षिवना का दौरा किया। उन्होंने ग्राम चौपाल पर ग्रामीणों से भेंट कर की तथा उनको स्वच्छता का महत्व बताया गया। उन्होंने गांव में किए जाने वाले आवष्यक निर्माण कार्याे की जानकारी ली। इसके साथ ही कलेक्टर श्री सिंह षिवना ग्राम के एक व्यक्ति के घर पहुंचकर समस्या के बारे में पूछा तो उसने पानी की समस्या बताई, जिस पर कलेक्टर श्री सिंह द्वारा बताया गया कि आप सभी सहभागिता करें और हम भी आपको सहयोग करेंगे। इसके साथ ही कलेक्टर श्री सिंह की पहल पर जनसहभागीता से पेयजल समस्या का निराकरण किया। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पानी की समस्या के बारे में कार्य योजना तैयार करने के निर्देष दिए।  

No comments:

Post a Comment