पौधे है तो जीवन है - कलेक्टर श्री सिंह
कलेक्टर श्री सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया पौधरोपण
खण्डवा 02 जुलाई, 2017 - वृहद वृक्षारोपण महा अभियान के तहत कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह ने रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रातः पौधरोपण किया। साथ ही पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन सहित कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों द्वारा भी पौधारोपण किया गया। कलेक्टर श्री सिंह ने कलेक्टर परिसर में लगाने वाले उपस्थित अधिकारी कर्मचारी से कहा कि न केवल पौधे लगाए उनकी सुरक्षा भी करें। साथ ही कलेक्टर कार्यालय के उद्यान को भलीभांति योजनाबद्ध तरीके से विकसित करने की बात भी कही गई। इसी तारतम्य में कलेक्टर श्री सिंह इसके बाद मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा लगाए जा रहे नवकार नगर में पौधा रोपण कार्यक्रम में सांसद श्री नंदकुमार सिंह चैहान के साथ सम्मिलित हुए। इस दौरान सभी मीडिया प्रतिनिधिगण मौजूद थे।
पुलिस लाईन में सासंद के साथ किया पौधारोपण
पुलिस विभाग द्वारा पुलिस ग्राउण्ड में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमंे लगभग 12 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य था। इस कार्यक्रम मंे क्षेत्रीय सांसद श्री नंदकुमार सिंह चैहान, कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र तारणेकर आदि लोगों ने वहा उपस्थित लोगों एवं बच्चों को पौधे वितरित किए। साथ ही एनसीसी केडेड द्वारा परेड आयोजित कर आगंतुकों का स्वागत किया। सम्पूर्ण पुलिस ग्राउण्ड मंे पौधे रोपे गए।
No comments:
Post a Comment