गत 24 घंटों में खण्डवा में 66 मि.मी. वर्षा हुई
खण्डवा 1 अगस्त, 2016 - गत 24 घंटो में जिले में औसतन 19.3 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। खण्डवा के वर्षा मापक यंत्र में कुल 66 मि.मी. , हरसूद के वर्षा मापक यंत्र में कुल 5.3 मि.मी. , पंधाना के वर्षा मापक यंत्र में कुल 6 मि.मी. व पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में कुल 0.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि इस वर्ष अभी तक जिले के खण्डवा वर्षा मापक यंत्र में 955 मि.मी., नया हरसूद में 444.3 मि.मी., पंधाना में 347.3 मि.मी. व पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में 211.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 1 अगस्त तक जिले में मात्र 489.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गयी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 1 अगस्त तक खण्डवा में 563 मि.मी., नया हरसूद में 347 मि.मी. व पंधाना में 385 मि.मी. दर्ज की जा चुकी थी। इस तरह गत वर्ष 1 अगस्त तक कुल 431.6 मि.मी. औसत वर्षा जिले में हुई थी।
No comments:
Post a Comment