AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 22 August 2016

हरसूद व पंधाना में 5-5 एवं पुनासा में 2 मि.मी. हुई वर्षा

 हरसूद व पंधाना में 5-5 एवं पुनासा में 2 मि.मी. हुई वर्षा 

खण्डवा 22 अगस्त, 2016 - गत 24 घंटो में जिले में औसतन 3 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। हरसूद के वर्षा मापक यंत्र में कुल 5 मि.मी. , पंधाना के वर्षा मापक यंत्र में कुल 5 मि.मी. व पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में कुल 2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। इसके साथ ही खण्डवा के वर्षा मापक यंत्र में कोई वर्षा दर्ज नही की गई है। अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि इस वर्ष अभी तक जिले के खण्डवा वर्षा मापक यंत्र में 1134 मि.मी., नया हरसूद में 680.3 मि.मी., पंधाना में 427.5 मि.मी. व पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में 341.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 22 अगस्त तक जिले में मात्र 645.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गयी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 22 अगस्त तक खण्डवा में 1144 मि.मी., नया हरसूद में 695 मि.मी. व पंधाना में 606 मि.मी. दर्ज की जा चुकी थी। इस तरह गत वर्ष 22 अगस्त तक कुल 815 मि.मी. औसत वर्षा जिले में हुई थी।

No comments:

Post a Comment