AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 30 August 2016

खेत में मछली पालन कर किसान बढ़ायें अपनी आय

खेत में मछली पालन कर किसान बढ़ायें अपनी आय

खण्डवा 30 अगस्त, 2016 - किसान भाई अपने खेत के निचले हिस्से में लगभग 2 मीटर गहरा तथा लगभग 1000 वर्गमीटर क्षेत्र का गड्ढा तैयार कर मछली पालन कर सकते है। सहायक संचालक मत्स्योद्योग  ने बताया कि खेती के साथ साथ मछली पालन कर अपनी आय बढ़ा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार खेतों में मछली पालन के लिए 50 प्रतिषत अनुदान पर मदद देती हैं, शेष 50 प्रतिषत राषि हितग्राही को लगाना होती हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 1000 वर्ग मीटर क्षेत्र में मछली पालन के लिए पोखर निर्माण पर लगभग 60,000 रूपये लागत आती है व 20 हजार रूपये पर मछलियों के खाद व आहार , मत्स्य बीज आदि पर व्यय होता हैं। इस तरह कुल 80 हजार रूपये व्यय होते है, जिसमें से लगभग 40 हजार रूपये का अनुदान मत्स्य उत्पादक किसान को मिल जाता हैं। 

No comments:

Post a Comment