AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 30 August 2016

खण्डवा में 5, हरसूद में 16 व पंधाना में 8 मि.मी. हुई वर्षा

खण्डवा में 5, हरसूद में 16 व पंधाना में 8 मि.मी. हुई वर्षा 

खण्डवा 30 अगस्त, 2016 -  गत 24 घंटो में जिले में औसतन 7.2 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। खण्डवा के वर्षा मापक यंत्र में कुल 5 मि.मी., हरसूद के वर्षा मापक यंत्र में कुल 16 मि.मी. व पंधाना के वर्षा मापक यंत्र में कुल 8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में कोई वर्षा दर्ज नहीं की गई। अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि इस वर्ष अभी तक जिले के खण्डवा वर्षा मापक यंत्र में 1201 मि.मी., नया हरसूद में 723.3 मि.मी., पंधाना में 447.5 मि.मी. व पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में 366.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 30 अगस्त तक जिले में मात्र 684.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गयी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 30 अगस्त तक खण्डवा में 1199मि.मी., नया हरसूद में 695 मि.मी. व पंधाना में 606 मि.मी. दर्ज की जा चुकी थी। इस तरह गत वर्ष 30 अगस्त तक कुल 833.3 मि.मी. औसत वर्षा जिले में हुई थी।

No comments:

Post a Comment