AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 22 August 2016

महिला खिलाड़ियों को निमाड़ क्लब में निःषुल्क खेलने की सुविधा मिलेगी

महिला खिलाड़ियों को निमाड़ क्लब में निःषुल्क खेलने की सुविधा मिलेगी 

खण्डवा 22 अगस्त, 2016 - रियो ओलम्पिक में भारतीय महिला खिलाड़ी पी.वी. सिन्धु द्वारा रजत पदक जीतने के बाद खण्डवा की महिला खिलाडी भी उनसे प्रेरित होकर खेलो में आगे बढ़ने का प्रयास कर सकें  इसके लिए उन्हें हरसंभव मदद खण्डवा जिला प्रषासन द्वारा दी जायेगी। कलेक्टर श्रीमती स्वाति मीणा नायक ने बताया कि खण्डवा जिले में भी कई खेल प्रतिभाएं छुपी है जिन्हे आवष्यक प्रषिक्षण देकर तराषे जाने की आवष्यकता है। 
        खण्डवा की महिला खिलाड़ियों को बेडमिंटन व टेनिस के क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद करने के लिए कलेक्टर श्रीमती नायक ने निर्णय लिया है कि स्थानीय निमाड़ क्लब में सायं 5 से 8 बजे तक का समय बेडमिंटन व टेनिस खेलने के लिए केवल महिला खिलाड़ियों के लिए आरक्षित रहेगा। इस दौरान क्लब के टेनिस कोर्ट पर खेलने के लिए महिला खिलाड़ियों से कोई शुल्क भी नही लिया जायेगा। कलेक्टर श्रीमती नायक ने जिले की टेनिस व बेडमिंटन की महिला खिलाड़ियों से अपील की है कि वे इसके लिए अपना पंजीयन अभी से करा लें। यह सुविधा ‘‘पहले आओ पहले पाओ‘‘ के आधार पर दी जायेगी। इच्छुक खिलाड़ी जिला खेल अधिकारी श्री जोसेफ बक्सला से सम्पर्क कर अपने नाम दर्ज करा सकते है। 

No comments:

Post a Comment