AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 12 August 2016

कावड़ यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त

कावड़ यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त

खण्डवा 12 अगस्त, 2016 - कावड़ यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती स्वाति मीणा नायक ने कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की डयूटी लगाई गई है। अनुविभागीय अधिकारी खण्डवा श्री शाष्वत शर्मा एवं तहसीलदार व कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री अभिषेक शर्मा को इस दौरान खण्डवा शहर का सतत भ्रमण करते रहेंगे तथा कानून व्यवस्था की दृष्टि से घटित होने वाली छोटी से छोटी घटना की जानकारी जिला दण्डाधिकारी व अपर कलेक्टर खण्डवा को देवे। सम्पूर्ण व्यवस्था के प्रभारी अपर कलेक्टर श्री अनुराग सक्सेना को बनाया गया है। 
जारी आदेष के अनुसार संयुक्त कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर व नायब तहसीलदार छैगांवमाखन श्री उदय सिंह मण्डलोई को बुधवारा बाजार, बाम्बे बाजार, शेर तिराहा, जैन नर्सिग होम क्षेत्र में तैनात किया गया है। इसी प्रकार नायब तहसीलदार पिपलोद सर्कल श्री रामेष्वर खेरदे व सहायक अधीक्षक भू अभिलेख श्री पवन वास्केल को स्टेषन रोड, बस स्टेण्ड, जलेबी चौक, कहारवाड़ी, बंजरंग चौक क्षेत्र में तैनात किया गया है। नायब तहसीलदार श्री मदनलाल टंगारे को पुलिस कन्ट्रोल रूम में ड्यूटी लगाई गई है। 

No comments:

Post a Comment