AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 12 August 2016

गत 24 घंटो में खण्डवा में 5 व हरसूद में 7 मि.मी. वर्षा हुई

गत 24 घंटो में खण्डवा में 5 व हरसूद में 7 मि.मी. वर्षा हुई

खण्डवा 12 अगस्त, 2016 - गत 24 घंटो में जिले के वर्षा मापक यंत्रों के अनुसार खण्डवा में 5 व हरसूद में 7 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। इसके साथ ही पंधाना व पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में कोई वर्षा दर्ज नही की गई है। अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि इस वर्ष अभी तक जिले के खण्डवा वर्षा मापक यंत्र में 1121 मि.मी., नया हरसूद में 659.3 मि.मी., पंधाना में 412.5 मि.मी. व पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में 307.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 12 अगस्त तक जिले में मात्र 625.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गयी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 12 अगस्त तक खण्डवा में 1103 मि.मी., नया हरसूद में 677 मि.मी. व पंधाना में 600 मि.मी. दर्ज की जा चुकी थी। इस तरह गत वर्ष 12 अगस्त तक कुल 793.3 मि.मी. औसत वर्षा जिले में हुई थी।

No comments:

Post a Comment