AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 8 August 2016

पुनासा में 14 व हरसूद में 12 मि.मी. वर्षा हुई

पुनासा में 14 व हरसूद में 12 मि.मी. वर्षा हुई

खण्डवा 8 अगस्त, 2016 - गत 24 घंटो में जिले के वर्षा मापक यंत्रों के अनुसार हरसूद में 12 मि.मी. व पंधाना में 0.2 मि.मी. व पुनासा में 14 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि खण्डवा के वर्षा मापक यंत्र द्वारा कोई वर्षा दर्ज नहीं की गई है। अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि इस वर्ष अभी तक जिले के खण्डवा वर्षा मापक यंत्र में 1111 मि.मी., नया हरसूद में 647.3 मि.मी., पंधाना में 410.5 मि.मी. व पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में 303.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 8 अगस्त तक जिले में मात्र 618.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गयी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 8 अगस्त तक खण्डवा में 1026 मि.मी., नया हरसूद में 598 मि.मी. व पंधाना में 574 मि.मी. दर्ज की जा चुकी थी। इस तरह गत वर्ष 8 अगस्त तक कुल 732.6 मि.मी. औसत वर्षा जिले में हुई थी।

No comments:

Post a Comment