AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 9 March 2015

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अन्तर्गत जनपद पंचायतो के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन सम्पन्न

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अन्तर्गत जनपद पंचायतो के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन सम्पन्न

खण्डवा (09मार्च,2015) - त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन वर्ष 2014-15 के अन्तर्गत सोमवार 09 मार्च को जिले की सातों जनपद पचंायतो के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन सम्पन्न हुये। जिसमें - 
खण्डवा जनपद पंचायत अन्तर्गत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद हेतु चुने गये अभ्यार्थियों की जानकारी देते हुये मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, खण्डवा एल.एल. पुरोहित ने बताया कि जनपद पंचायत, खण्डवा के अध्यक्ष पद हेतु श्रीमती चन्द्रकला कैलाश एवं उपाध्यक्ष पद हेतु श्री नगीन पाटिदार निर्वाचित हुये है। 
वहीं खालवा जनपद पंचायत अन्तर्गत चुने गये जनपद अध्यक्ष , उपाध्यक्ष की जानकारी देते हुये मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, खालवा सौरभ सिंह राठौर ने बताया कि जनपद खालवा में अध्यक्ष पद हेतु श्री अमित मिश्रीलाल चौहान एवं उपाध्यक्ष पद हेतु श्री हरीश तेजराम यादव निर्वाचित हुये है।
इसी प्रकार पंधाना जनपद अन्तर्गत चुने गये जनपद अध्यक्ष , उपाध्यक्ष की जानकारी देते हुये मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, पंधाना चन्दरसिंह मण्डलोई ने बताया कि जनपद पंधाना में अध्यक्ष पद हेतु श्रीमती कंचन बाई मुकेश तनवे एवं उपाध्यक्ष पद हेतु डॉ. किशोर महाजन निर्वाचित हुये है। 
साथ ही पुनासा जनपद पंचायत अन्तर्गत चुने गये जनपद अध्यक्ष , उपाध्यक्ष की जानकारी देते हुये मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, पुनासा व्ही.एल. कनासिया ने बताया कि जनपद पुनासा में अध्यक्ष पद हेतु श्रीमती गुंजाबाई जवाहरलाल एवं उपाध्यक्ष पद हेतु श्रीमती सीमा तेजसिंह यादव निर्वाचित हुये है। 
हरसूद जनपद पंचायत अन्तर्गत चुने गये जनपद अध्यक्ष , उपाध्यक्ष की जानकारी देते हुये मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, हरसूद रवि मुवेल ने बताया कि जनपद हरसूद में अध्यक्ष पद हेतु श्री तुलसीराम नागर एवं उपाध्यक्ष पद हेतु श्री जयप्रकाश नारायण निर्वाचित हुये है। 
इसी प्रकार बलडी विकासखण्ड अन्तर्गत चुने गये जनपद अध्यक्ष , उपाध्यक्ष की जानकारी देते हुये मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, बलडी बी.एल. परमार ने बताया कि जनपद बलडी में अध्यक्ष पद हेतु श्री पंकज पटेल एवं उपाध्यक्ष पद हेतु श्री रामचन्द्र मीणा निर्वाचित हुये है। 
और छैगांवमाखन जनपद पंचायत अन्तर्गत चुने गये जनपद अध्यक्ष , उपाध्यक्ष की जानकारी देते हुये मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, छैगांवमाखन राजू मेढ़ा ने बताया कि जनपद छैगांवमाखन में अध्यक्ष पद हेतु श्रीमती मंजुला चिंताराम एवं उपाध्यक्ष पद हेतु श्री सेवादास पटेल निर्वाचित हुये है। 
क्रमांक/30/2015/326/वर्मा

No comments:

Post a Comment