AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 30 March 2015

किशोरी बालिका सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न

किशोरी बालिका सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न


खण्डवा (30मार्च,2015) - महिला एवं बाल विकास परियोजना हरसूद द्वारा बताया कि सोमवार को मांगलिक भवन हरसूद में किषोरी बालिका सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष कमलकांत भारद्वाज द्वारा किया गया।
          परियोजना अधिकारी उषा अत्रे द्वारा किषोरी सम्मेलन के उद्देष्य पर प्रकाष डालते हुये बताया कि विभिन्न क्षेत्र से आयी किषोरी बालिकाओं का आपस में संपर्क करना, किषोरी बालिकाओं को अपने विचार व्यक्त करने के लिये मंच उपलब्ध कराना, किषोरियों में स्वास्थ्य एवं पोषण को बढावा देने के लिये प्रतियोगिता आयोजन करना आदि।
          इस अवसर पर न्यायाधीष संजय कुमार गुप्ता द्वारा बालिकाआं पर होने वाली हिंसा एवं उसके प्रतिरोध करने के नियम एवं कानून की जानकारी दी गई। अधिवक्ता महेन्द्र अग्रवाल द्वारा बालिकाओं को स्कूल एवं कॉलेज जाते हुये रास्ते में होने वाली हिंसा व परिवार के लोगों को समय-समय पर जानकारी देने के संबंध में जानकारी दी गई। चिकित्सक डॉ. महेष जैन द्वारा बालिकाओं में एनिमिया नियंत्रण एवं रोकथाम की जानकारी दी गई।
         किषोरी बालिकाओं के लिये विभिन्न प्रतियोगिताये आयोजित की गई। जिसमें रंगोली, मेहन्दी, चित्रकला क्विज प्रतियोगिता आदि पर्यवेक्षक श्रीमती सुनीता शर्मा द्वारा कराया गया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता दीपक शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समाज सेविका अर्चना तिवारी और महिला बाल विकास समिति अध्यक्ष नौसर बाई उपस्थित हुये। अंत में उपस्थितों का आभार प्रदर्षन प्रेमलता माकल द्वारा किया गया।
क्रमांक/115/2015/413/काषिव

No comments:

Post a Comment