AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 11 March 2015

11 मार्च से लेकर 25 मार्च तक एन.डी.आर.एफ. की टीम जिले में चलायेगी आपदा आधारित जन जागरूकता अभियान

11 मार्च से लेकर 25 मार्च तक एन.डी.आर.एफ. की टीम जिले में चलायेगी आपदा आधारित जन जागरूकता अभियान
बुधवार को सहायक कमाण्डेट श्री सिंह ने विभाग प्रमुखांे को पीपीटी के माध्यम से दी जानकारी 



खण्डवा (11मार्च,2015) - जन जागरूकता अभियान 6 वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की एक टीम सहायक कमांडेण्ट धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में जिला खण्डवा में आई हुई है। जिसके द्वारा जिले में किए जाने वाले सभी क्रियाकलापांे की जानकारी श्री सिंह ने बुधवार को कलेक्टोरेट सभागृह में विभाग प्रमुखों को दी। साथ ही सभी से आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की बात कही। इस दौरान कलेक्टर श्री महेष अग्रवाल भी उपस्थित थे। एन.डी.आर.एफ. की अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यह टीम 6वीं वाहिनी के मुख्यालय गांधीनगर गुजरात से 10 मार्च को खण्डवा पहॅुंच गई है। तथा 11 मार्च से 25 मार्च तक जिले में विभिन्न स्थानों पर जन जागरूकता अभियान चलाएगी। किसी भी प्रकार की आपदा के वक्त सबसे पहले वहां की जनता ही बचाव के लिये आगे आती है। अतः यह आवष्यक है कि हमारे देष के लोग लाईफ सेविंग टेक्नीक के बारे में जानते हो तथा उनका उपयोग कर किसी की जान बचाने में सक्षम हो। अतः इसी तथ्य को मद्देनजर रखते हुये यह जन - जागरूकता अभियान चलाया गया है।
आपदा के वक्त लोगों को बचाने के तरीके - यह टीम जिले के विभिन्न स्थानों पर घूम - घूम कर बड़े ही सरल विधि से लोगों को प्राथमिक चिकित्सा, डूबे हुये व्यक्ति को प्राथमिक चिकित्सा, सांप काटने पर किये जाने वाले उपाय, भूकम्प के समय बरते जाने वाली सावधॉनियॉं , बाढ़ एवं चक्रवाती तुफान के वक्त अपने आपको बचाकर सुरक्षित स्थान तक पहॅुचने के तरीकों के बारे में लागों को बताऐंगे।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर के है उपकरण - एन.डी.आर.एफ. क पास विष्व स्तर क केटिंग, लिफ्टिंग, षिफ्टिंग के लिये उपकरण उपस्थित है जिनको जरूरत के वक्त आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। एन.डी.आर.एफ. के जवान इन उपकरणों को चलाने में तथा प्राथमिक चिकितसा देकर आपदा में फंसे लोगों की जान बचाने का नेक कार्य कर रहे है। इसके लिये एन.डी.आर.एफ. में आये जवानों का प्रषिक्षण लगातार चलता रहता है। तथा भारत में उपस्थित विभिन्न संस्थानों में भी ट्रेनिंग करने के लिये जाते है। ताकि प्रषिक्षण की गुणवत्ता बनी रही।
भारतवर्ष में कुल 10 बटालियन है एन.डी.आर.एफ. की - भारत भर में कुल 10 बटालियन एन.डी.आर.एफ. की है, जिन्हें जरूरत के हिसाब से विभिन्न स्थानांे पर तैनात किया हुआ है। इन्हीं में 6 बटालियन गांधीनगर गुजरात में तैनात है तथा इसका जिम्मेदारी का इलाका गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेष के 33 जिले तथा दमन दीप एवं दादर नगर हवेली है।
जिला खण्डवा में जन - जागरूकता अभियान का कार्यक्रम - 
आपदा प्रबंधन जन जागरण षिविर 12 मार्च को नगर पालिक निगम खण्डवा पर प्रातः 10ः30 बजे से 01ः30 बजे तक किया जाएगा। 
वहीं अग्नि एवं बाढ़ संबंधी आपदा प्रबंधन पर 13 मार्च को तहसील कार्यालय खण्डवा पर 10ः30 बजे से 01ः30 बजे तक और महाप्रबंधक एन.एच.डी.सी. कार्यालय खण्डवा पर 03 बजे से 5 बजे तक किया जाएगा। 
इसी प्रकार आपदा प्रबंधन एवं जन जागरण पर 16 मार्च को जनपद कार्यालय छैगॉवमाखन पर प्रातः 10ः30 बजे से 01ः30 बजे तक और दादाजी धाम खण्डवा पर 03ः00 बजे से 05ः00 बजे तक किया जाएगा।
साथ ही अग्नि , बाढ़, भूकंप एवं समस्त आपदा प्रबंधन पर 17 मार्च को तहसील कार्यालय पंधाना पर प्रातः 10ः30 बजे से 01ः30 बजे तक और नगर पंचायत पंधाना पर 03ः00 बजे से 05ः00 बजे तक किया जाएगा। 
भीड़ प्रबंधन , बाढ़ राहत , डेम से संबंधी आपदा प्रबंधन पर 18 मार्च को तहसील कार्यालय ओंकारेष्वर पर प्रातः 10ः30 बजे से 01ः30 बजे तक और रेस्ट हाउस ओंकारेष्वर पर दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक किया जाएगा।
इसी तरह बाढ और राहत पर 19 मार्च को तहसील कार्यालय हरसूद पर प्रातः 10ः30 बजे से 01ः30 बजे तक और नगर पंचायत हरसूद पर दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक किया जाएगा।
वहीं बाढ़, राहत, डेम से संबंधित आपदा प्रबंधन पर 20 मार्च को हायर सेकेण्ड्री स्कूल नर्मदानगर पर प्रातः 10ः30 बजे से 01ः30 बजे तक और आई.टी.आई. नर्मदानगर पर दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक किया जाएगा।
इसी प्रकार महामारी एवं आपदा प्रबंधन पर 23 मार्च को तहसील कार्यालय खालवा पर 10ः30 बजे से 01ः30 बजे तक और हाईस्कूल आषापुर पर दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक किया जाएगा।
साथ ही आपदा प्रबंधन जन जागरण षिविर पर 24 मार्च को सिंगाजी पावर प्लांट केंटीन भवन पर प्रातः10ः30 बजे से 01ः30 बजे तक और मूंदी नगर पंचायत पर दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक किया जाएगा।
और बाढ़ , राहत एवं अन्य आपदा प्रबंधन पर 25 मार्च को जनपद कार्यालय किल्लौद पर 10ः30 बजे से 01ः30 बजे तक किया जाएगा। 
इसके साथ ही असिस्टेंड कमाण्डेंट धमेन्द्रवीर सिंह ने सभी नागरिकों से अपील है कि जहां - जहां पर जन - जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलायें जा रहे वहां ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग पहॅुंचें तथा सरल भाषा में बताए गये बचाव तथा आपदा राहत के तरीकों के बारे में जानकारी हासिल करें। आपकी यह जानकारी सुदृढ़ तथा आपदा विहित भारत बनाने में सहायक रहेगी। 
क्रमांक/36/2015/332/वर्मा

No comments:

Post a Comment