AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday 14 March 2015

राजीव गाँधी खेल अभियान के लिये राज्य-स्तरीय कार्यपालक समिति

राजीव गाँधी खेल अभियान के लिये राज्य-स्तरीय कार्यपालक समिति 

खण्डवा (14मार्च,2015) - राज्य शासन ने राजीव गाँधी खेल अभियान के लिये राज्य-स्तरीय कार्यपालक समिति का गठन किया है। समिति के अध्यक्ष मुख्य सचिव होंगे। अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास, प्रमुख सचिव विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी, प्रमुख सचिव योजना, सचिव खेल एवं युवा कल्याण, जिला सीहोर, उज्जैन, शिवपुरी, सागर तथा जबलपुर के कलेक्टर, भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय निदेशक, नेहरू युवा केन्द्र के क्षेत्रीय समन्वयक, व्हालीबॉल, हेण्डबाल तथा ताईक्वांडो संघ के सचिव तथा संचालक खेल एवं युवा कल्याण समिति के सदस्य बनाये किये हैं।
यह समिति राजीव गाँधी खेल अभियान के मिशन प्लान, वार्षिक कार्य-योजना, खेल अधोसंरचना तथा अन्य अनुषांगिक विषयों तथा राजीव गाँधी खेल अभियान के मागदर्शी निर्देशों के अनुसार फैसले लेगी।
क्रमांक/61/2015/359/वर्मा

No comments:

Post a Comment