वित्तीय साक्षरता अभियान के माध्यम किया जा रहा लोगों को जागरूक
खण्डवा 10 जून, 2021 - खंडवा जिले में लोगों को जागरूक करने हेतु वित्तीय साक्षारता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें लोगों को बेंकिंग उत्पादों की जानकारी गाँव- गाँव में केंप लगाकर दी जाती है। इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जा रहा है। लीड बैंक अधिकारी ने बताया कि अभी तक प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 0.9 लाख, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 3.5 लाख एवं अटल पेंशन योजना में 0.3 लाख के लगभग लोग जुड़ चुके है, एवं आगे भी खंडवा जिले के सम्पूर्ण लोगों को वित्तीय साक्षर बनाना हमारा लक्ष्य है जिसके लिए हम प्रयासरत है।
No comments:
Post a Comment