AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 24 June 2021

अपर जिला एवं सत्र विशेष न्यायाधीश श्रीमती सिंह ने किया निरीक्षण

 अपर जिला एवं सत्र विशेष न्यायाधीश श्रीमती सिंह ने किया निरीक्षण

खण्डवा 24 जून, 2021 - माननीय उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश जबलपुर के आदेश अनुसार अपर जिला एवं सत्र विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) श्रीमती किरण सिंह के द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 2 बालक निवासरत थे, दोनों बच्चों से चर्चा की गई, उनके द्वारा संस्था की व्यवस्था के संबंध में कोई शिकायत नहीं की गई। स्वास्थ के बारे मंे भी बात की गई। बच्चे स्वस्थ है, कोविड-19 की गाइड लाईन के अनुसार बच्चों को मास्क प्रदान किये गये। बच्चों का प्रतिदिन आक्सीजन/शरीर का तापमान मापा जाता है। उसके बाद बच्चों के शयनकक्ष, मनोरंजन कक्ष, शिक्षण कक्ष, शौचालय, स्नानगृह का अवकलोकन किया गया। संस्था की साफ सफाई संतोषजनक पाई गई। निरीक्षण के दौरान संस्था के अधीक्षक श्री एच.एस. अरोरा एवं परीवीक्षा अधिकारी श्रीमती जमुना हनौते मौजूद थीं। 

No comments:

Post a Comment