AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 28 June 2021

कुश्ती प्रतियोगिता में मेडल जीतकर जिले का नाम रौशन किया नेहा ने

 सफलता की कहानी

कुश्ती प्रतियोगिता में मेडल जीतकर जिले का नाम रौशन किया नेहा ने

खण्डवा 28 जून, 2021 - खण्डवा जिले में मालखेड़ा की 18 वर्ष की पहलवान नेहा पटेल पिता दिनेष पटेल ने कई बार राज्य, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रौषन किया है। नेहा ने 7 वर्ष की उम्र से अखाड़ा जाना प्रारम्भ किया। नेहा के माता पिता जो पेषे से किसान है नेहा को उनकी नानी ने पहलवानी के लिए प्रेरित किया। जिससे वह स्थानीय प्रषिक्षकों द्वारा प्रषिक्षण प्राप्त करने लगी। नेहा प्रतिदिन प्रातः 6 से 8 बजे एवं सांय 5 से 7 बजे तक अभ्यास करती है। नेहा ने कुष्ती खेल में कई बार राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेष का प्रतिनिधित्व कर पदक प्राप्त किये है। नेहा ने वर्ष 2018 में मेरठ उतर प्रदेष में आयोजित अन्डर 15 नेषनल गेम्स में ब्रान्ज मेंडल प्राप्त किया। इसके अलावा सब जूनियर कुष्ती प्रतियोगिता इन्दौर 2020 में कास्य मेडल, सब जूनियर नेषनल गेम्स में सिल्वर मेडल, वर्ष 2019 में दिल्ली में आयोजित 65वॉ एस.जी.एफ.आई. नेषनल गेम्स में ब्रान्ज मेडल प्राप्त किया तथा वर्ल्ड केडेट चैम्पियनषिप सोफिया बुल्गारिया 2019 में भी नेहा ने भाग लिया। नेहा अपनी नानी और गुरू को आदर्ष मानती है। इन प्रतियोगिताओं में राज्य स्तर पर उपलब्धियॉं प्राप्त करने पर खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा खिलाडि़यों को प्रोत्साहन योजनांतर्गत खेलवृत्ति प्रदाय की गई है।        

No comments:

Post a Comment