AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 25 June 2021

पशुपालन मंत्री श्री पटेल ने नवीन दुग्ध संयंत्र का किया लोकार्पण

 पशुपालन मंत्री श्री पटेल ने नवीन दुग्ध संयंत्र का किया लोकार्पण



खण्डवा 25 जून, 2021 - खण्डवा में शुक्रवार को पशुपालन डेयरी, सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल ने 4 करोड़ 61 लाख रूपये लागत से बनाये गये नवीन दुग्ध संयंत्र का लोकार्पण किया। इस संयंत्र से 40 हजार लीटर दूध पेकिंग होगा। संयंत्र से 68 संस्थाएं पंजीकृत है तथा 28 का और पंजीयन होना है। इसके 38 हजार सदस्य है इसमें 1531 महिलाओं की भागीदारी है। यहां पर आने वाले दूध की जांच मशीनों द्वारा त्वरित गति से की जायेगी। इस संयंत्र से आसपास तथा महाराष्ट्र के लगभग 8 से 10 शहरों को दूध पैकेट भेजने की प्लानिंग है। मंत्री श्री पटेल ने बताया कि नवीन दुग्ध संयंत्र द्वारा 26 प्रकार के डेरी उत्पादन किया जायेगा। कार्यक्रम के पूर्व में मॉं सरस्वती के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया गया तथा गौ-पूजन भी किया गया। कार्यक्रम में मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल, दुग्ध संघ इंदौर के अध्यक्ष श्रीमती मोतीसिंह पटेल तथा अन्य गणमान्य नागरिकगण व अधिकारीगण मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment