AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 30 June 2021

नागचून तालाब में होमगार्ड तैराकों को बाढ़ बचाओ का अभ्यास कराया

 नागचून तालाब में होमगार्ड तैराकों को बाढ़ बचाओ का अभ्यास कराया


खण्डवा 30 जून, 2021 - जिले में वर्षाकाल के दौरान बाढ़ की स्थिति निर्मित होने पर बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने हेतु होमगार्ड तैराक जवानों को खंडवा स्थित नागचून तालाब में बुधवार को बाढ़ बचाओ एवं मोटर बोट संचालन का अभ्यास कराया गया। डिस्ट्रिक्ट कमांडेट होमगार्ड महेश कुमार हनोतिया ने बताया कि साथ ही डूबते हुए व्यक्ति को बचाने का अभ्यास भी कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान डिस्ट्रिक्ट कमांडेट होमगार्ड महेश कुमार हनोतिया एवं प्लाटून कमांडर होमगार्ड मुकेश साहू एवं प्लाटून कमांडर श्री रवींद्र महिवाल उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment