AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 23 June 2021

टीकाकरण महाअभियान में निगम के अधिकारी-कर्मचारी का बढ़ाया हौसला

 टीकाकरण महाअभियान में निगम के अधिकारी-कर्मचारी का बढ़ाया हौसला


खंडवा 23 जून, 2021 - निगमायुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने शहर के टीकाकरण केंद्रों का किया निरीक्षण टीकाकरण कार्य में प्रेरक बने निगम के अधिकारी-कर्मचारी का बढ़ाया हौसला निगमकर्मी ने टीका सूचना पर्ची वितरित कर नागरिकों को आमंत्रित किया। कोविड-19 की तीसरी लहर से बचाव की दृष्टि से नगरीय क्षेत्र में किए जा रहे वैक्सीनेशन कार्य का आज निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने निरीक्षण कर टीकाकरण कार्य में प्रेरक बने निगम के अधिकारी कर्मचारियों से चर्चा कर उनका हौसला बढ़ाया। उपायुक्त श्री दिनेश मिश्रा भी निरीक्षण में साथ थे। निगम ने शहर के 25 टीकाकरण केंद्रों पर निगम अधिकारी- कर्मचारियों की नियुक्ति कर नागरिकों को टीकाकरण केंद्रों पर आमंत्रित करने के लिए टीका सूचना पर्ची वितरित की है। 23 जून को वैक्सीनेशन कराने के लिए निगम का पूरा अमला नागरिकों को प्रेरित कर उन्हें टीकाकरण केंद्रों तक पहुंचाने के लिए सतत प्रयास कर रहा है।

No comments:

Post a Comment