AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 25 June 2021

ताईक्वांडो खेल में आदित्य ने विभिन्न पदक हासिल किए

 सफलता की कहानी

ताईक्वांडो खेल में आदित्य ने विभिन्न पदक हासिल किए

खण्डवा 25 जून, 2021 - खण्डवा जिले के आदित्य मसानी पिता संजय मसानी बताते है कि उनको बचपन से ही खेल में रूचि रही है। जब आदित्य 5 वर्ष के थे तभी से वे ताईक्वाण्डो खेल रहे है। अब तक उन्होनें 90 पदक हासिल कर चुके है। वर्तमान में आदित्य 15 वर्ष के है आदित्य के पिता भारत पेट्रोलियम में अधिवक्ता है व माता षिक्षिका है उनका एक ही बेटा है। आदित्य भारतीय खेल प्राधिकरण ताईक्वाण्डो प्रषिक्षण केन्द्र में नियमित रूप से सायं 5 से 8 बजे तक प्रषिक्षण प्राप्त करते है। आदित्य ने दिन-रात कड़ी मेहनत कर ताईक्वाण्डो में पदक हासिल किये है। आदित्य ने ताईक्वाण्डांे खेल में कई बार राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेष का प्रतिनिधित्व कर पदक प्राप्त कर चुके है। अािदत्य ने एषियन ताइक्वाण्डों चैम्पियनषिप जुनियर वियतनाम में रजत पदक एवं भूटान अर्न्तराष्ट्रीय ताइक्वाण्डों चैम्पियनषिप में स्वर्ण पदक, स्कूल गेम्स फेडरेषन ऑफ इण्डिया में लगातार 6 वर्षो से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सम्मिलित एवं पदक विजेता रहे है।  इसके साथ ही आदित्य जिलें के ग्लोबल एथलिट खिलाड़ी भी है। उल्लेखनीय है कि आदित्य ने थाईलैण्ड अर्न्तराष्ट्रीय ताइक्वाण्डों चैम्पियनषिप वर्ष 2017 में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। ऑल इण्डिया इन्टर सांई प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया। इसके अलावा वर्ष 2014 एवं वर्ष 2016 में बी.एस.ई., एस.जी. एफ. आई. में स्वर्ण पदक हासिल किया। ताईक्वाडो फेडरेषन ऑफ इण्डिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 4 पदक प्राप्त किए। इस प्रतियोगिताओं में से राज्य स्तर पर उपलब्धियॉं प्राप्त करने पर खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा खिलाडि़यों को प्रोत्साहन योजनांतर्गत खेलवृत्ति प्रदाय की गई है।   

No comments:

Post a Comment