सफलता की कहानी
परिवहन विभाग द्वारा 1850 दिव्यांग यात्री बस पास जारी किए गए
खण्डवा 10 जून, 2021 - मध्यप्रदेष शासन व्दारा जनहित में दिव्यांग यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये यात्री बसों में यात्रा करने वाले दिव्यांग यात्रियों को किराये में 50 प्रतिषत की छूट दिये जाने का प्रावधान किया गया। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिहवन अधिकारी श्री जगदीश बिल्लौरे ने बताया कि जो दिव्यांग यात्रियों के लिये एक लाभदायक सौगात है। उन्होंने बताया कि अब दिव्यांग यात्री बसों में आधा किराया देकर पूरे प्रदेष में यात्रा कर सकते है। जिस पर पहल करते हुये परिवहन कार्यालय खण्डवा व्दारा भी दिव्यांग यात्रियों की सुविधा हेतु यात्री बस में किराये की छूट के लिए लगभग 1850 बस पास जारी कर, उन्हें प्रदाय किये गये है। उनके व्दारा उक्त बस पास का उपयोग कर, किराये में 50 प्रतिषत की छूट का लाभ प्राप्त किया जा रहा है, इससे यात्रियों में काफी हर्ष है। शासन व्दारा प्रदत्त उक्त योजना का लाभ दिव्यांग यात्रियों को वर्तमान में भी प्राप्त हो रहा है।
No comments:
Post a Comment