AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 19 June 2021

फिश फीड मिल की स्थापन से नीली क्रांति में योगदान

 फिश फीड मिल की स्थापन से नीली क्रांति में योगदान

खण्डवा 19 जून, 2021 - नील क्रांति योजना ( वर्तमान में प्रधानमन्त्री मत्स्य सम्पदा योजना) अंतर्गत श्री विजय केवट मोरटक्का को वर्ष 2018-19 में फिश फीड मिल की स्थापना हेतु इकाई लागत राशि १० लाख पर ४ लाख का अनुदान प्रदाय किया गया था शेष राशि ६ लाख का वहन हितग्राही द्वारा स्वयं किया गया था. फिश फीड मिल की स्थापना का उद्देश्य खण्डवा जिले के मत्स्य कृषकों को उचित दर पर गुणवत्ता युक्त फिश फीड उपलब्ध कराना है इससे श्री केवट को प्रति वर्ष 3-4 लाख प्रतिवर्ष की आय हो रही है एवं तीन लोगो को रोजगार भी मिल रहा है सहायक संचालक श्री ओ.पी.वर्मा द्वारा बताया गया श्री केवट द्वारा अपनी इकाई से गुणवत्ता युक्त फिश फीड का उत्पादन किया जा रहा है अर्ध सघन, सघन मत्स्य पालन अंतर्गत गुणवत्ता युक्त फिश फीड का उपयोग कर मत्स्य उत्पादन में वृद्धि की जा रही है इससे जिले में नील क्रांति में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे

No comments:

Post a Comment