सफलता की कहानी
निःशक्त विवाह सहायता राशि की मदद से राधेश्याम बनें आत्मनिर्भर
खण्डवा 10 जून, 2021 - सामाजिक न्याय निःशक्तजन कल्याण विभाग की जनकल्याणकारी निःशक्त विवाह योजना द्वारा श्री राधेश्याम पवार, निवासी पूरनपूरा माल, ग्राम पंचायत सुतार खेड़ा, जनपद पंचायत पंधाना को शासन द्वारा प्रदत्त निःशक्त विवाह सहायता राशि का लाभ जनपद पंचायत पंधाना द्वारा दिलाया गया। उप संचालक सामाजिक न्याय ने बताया कि श्री राधेश्याम पवार 80 प्रतिशत दिव्यांग अस्थि बाधित होने के कारण अपने जीविकोपार्जन में असमर्थ थे। इन्हें प्रदाय की गई निःशक्त विवाह सहायता राशि रुपए एक लाख के द्वारा इन्होंने अपनी जीविका चलाने के लिए एक वाहन खरीदा एवं इस वाहन के माध्यम से मछली बेचने का व्यवसाय शुरू कर जीविकोपार्जन हेतु आय अर्जित कर रहे हैं। श्री राधेश्याम पवार का कहना है कि उक्त सहायता राशि मिलने से वे आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े हैं।

No comments:
Post a Comment