AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 9 March 2021

वर्षो बाद हुई पदोन्नति, परिवार में छाईं खुशहाली

 खुशियों की दास्ताँ

वर्षो बाद हुई पदोन्नति, परिवार में छाईं खुशहाली


खण्डवा 9 मार्च, 2021 - मध्यप्रदेश सरकार के गृह विभाग से जारी आदेश के पालन में इन दिनों पुलिस विभाग में आरक्षक, प्रधान आरक्षक, सहायक उप निरीक्षक, निरीक्षक व उप पुलिस अधीक्षकों की पदोन्नति आदेश जारी हो रहे है। प्रदेश सरकार के इस निर्णय से जिले के सैकड़ों परिवारों में खुशहाली छां गई है। जो पुलिस कर्मी वर्षो से पदोन्नति का इंतजार करते करते मायूस हो चुके थे, अचानक मिली पदोन्नति की खुशी से फूले नही समा रहे है। न केवल पुलिस कर्मी बल्कि उनके परिवार के सभी सदस्य इन दिनों बहुत खुश है। खण्डवा के आरक्षक नरेन्द्र पण्डया, अनुराग गुप्ता, राधाकिशन, शकील मंसूरी, विजय पंवार जैसे अनेक पुलिस कर्मी अब प्रधान आरक्षक बन चुके है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सीमा अलावा ने सभी पदोन्नत आरक्षकों की वर्दी पर फीता लगाकर उन्हें प्रधान आरक्षक बनने पर बधाई व शुभकामनाएॅं दी। इसी तरह ऐसे बहुत से प्रधान आरक्षक है जो अब सहायक उप निरीक्षक बन गए है। पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह ने सभी की वर्दी पर स्टार लगाकर पदोन्नति की बधाई दी। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रकाश परिहार व सीएसपी श्री ललित गठरे सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment