AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 18 March 2021

विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई

 विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई

खण्डवा 18 मार्च, 2021 - स्वच्छता कार्यक्रम 2021 के अंतर्गत खंडवा जिले में पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन एप्को भोपाल के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत खंडवा श्रीमती नंदा भलावे कुशरे के मार्गदर्शन एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजीव भालेराव के समन्वय में स्वच्छता तथा पर्यावरण संरक्षण विषय से सम्बंधित ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री सेवादास पटेल द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों एवं नागरिकों को स्वच्छता की शपथ ग्रहण कराई गई। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष श्री हरीश कोटवाले, मंडल अध्यक्ष सुधांशु जैन, जिला पंचायत के नोडल अधिकारी श्री राजेंद्र कोसरिया के साथ प्राचार्य श्री आर.के. सेन, डॉ. जे. एस. छाबड़ा, प्राचार्य श्री संजीव मंडलोई भी उपस्थित थे। 

इको क्लब के प्रभारी श्री संदीप जोशी ने बताया कि 19 मार्च को स्वच्छता विषय पर आधारित निबंध, चित्रकला मेहंदी एवं भाषण प्रतियोगिता तथा दिनांक 20 मार्च को रंगोली एवं मल्टीमीडिया क्विज प्रतियोगिता का आयोजन एम.एल.बी. स्कूल में किया जा रहा है, जिसमंे शासकीय एवं अशासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी शालाओं के कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थी सहभागिता कर सकेंगे। आगामी 20 मार्च को इको क्लब के विद्यार्थियों की कार्यशाला का आयोजन भी किया जा रहा है। जिसमें विषय विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, ग्लोबल वार्मिंग तथा जल संवर्धन जैसे विषयों पर व्याख्यान दिया जावेगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को एप्को भोपाल की ओर से केप, मास्क व सेनेटाइजर प्रदाय किये तथा जिला पंचायत खंडवा की ओर से टी शर्ट प्रदान की गयी।

No comments:

Post a Comment