AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 10 March 2021

सुन्दरदेव के समूह की महिलाएं बना रही हैं बांस की आकर्षक सामग्री

 खुशियों की दास्ताँ

सुन्दरदेव के समूह की महिलाएं बना रही हैं बांस की आकर्षक सामग्री

खण्डवा 10 मार्च, 2021 - जिले के आदिवासी बहुल विकासखण्ड खालवा के दूरस्थ ग्राम सुन्दरदेव के महिला स्वसहायता समूह द्वारा बांस की डलिया, सूप व अन्य आकर्षक सामग्री तैयार की जा रही है। इनके द्वारा तैयार सामग्री हाट बाजारों में हाथों हाथ बिक जाती है। इससे समूह की महिलाओं की आय भी बढ़ रही है और उत्साह भी। एक वर्ष पूर्व तक गांव में मजदूरी करके अपने परिवार का मुश्किल से पालन पोषण करने वाली महिलाएं अब बांस की आकर्षक सामग्री घर में ही तैयार कर बेचती हैं, जिससे अब परिवार की आर्थिक स्थिति धीरे धीरे सुधरने लगी है और परिवार में खुशी का माहौल है। पिछले दिनों महिला दिवस पर खण्डवा के पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित हुनर हाट में ग्राम सुन्दरदेव के सुन्दर आजीविका स्वसहायता समूह द्वारा बांस से निर्मित सामग्री का स्टॉल लगाया गया। 

समूह की सचिव श्रीमती जमना बाई ने बताया कि 10 माह पूर्व उनका समूह स्थापित हुआ था, तब से समूह की सभी महिलाओं की आर्थिक स्थिति में धीरे धीरे सुधार आ रहा है, पहले समूह की सभी महिलाएं मजदूरी करती थी, जिसमें इतनी बचत नहीं होती थी। बॉंस के उत्पादों को बेचकर महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधर रही है। समूह की अध्यक्ष श्रीमती संगीता बसौढ़ ने बताया कि उनके द्वारा तैयार बॉंस की सामग्री हाथो हाथ बिक जाती है। समूह द्वारा तैयार सामग्री की गुणवत्ता की सराहना जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सीमा अलावा सहित विभिन्न अधिकारियों ने की।

No comments:

Post a Comment