विधायक श्री वर्मा ने ओपन जिम का शुभारंभ किया
खण्डवा 13 मार्च, 2021 - खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा समय समय पर खेलों को बढ़ावा देने के उद्देष्य से सामग्री अधिकृत संस्थाओं को प्रदाय की जाती है। विगत वर्षों में श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम एवं गुरू गोविन्द सिंह स्टेडियम में भी ओपन जिम स्थापित किये गये है। वर्तमान में विधानसभा क्षेत्र खण्डवा एवं पंधाना हेतु ओपन जिम स्वीकृत हुए है जिन्हे शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्थापित कर शुक्रवार को खण्डवा विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा द्वारा उद्घाटन किया गया। साथ ही कुष्ती मेट्स भी वितरित किये गये। इस दौरान जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी सुश्री रूचि शर्मा, जिला खेल प्रषिक्षक श्री अमीन अहमद, सुश्री दुर्गा वास्कले, ग्रामीण युवा समन्वयक, श्रीमति राधिका गंगराडे़ एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य श्री दीक्षित एवं समस्त कॉलेज स्टॉफ, जिला कुष्ती संघ के सचिव श्री रघुनाथ पांजरे उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment