AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 17 March 2021

जन्मजात विकृति की पहचान संबंधी प्रषिक्षण सम्पन्न

 जन्मजात विकृति की पहचान संबंधी प्रषिक्षण सम्पन्न

खण्डवा 17 मार्च, 2021 - राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत प्रसव केन्द्र में जन्मजात विकृति की पहचान के लिये प्रसव केन्द्रों में पदस्थ चिकित्सक, स्टॉफ नर्स, ए.एन.एम., आर.बी.एस.के चिकित्सक का एक दिवसीय प्रषिक्षण बुधवार को केसल-इन में आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने कहा कि सभी प्रसव केन्द्रों पर भर्ती प्रसूता की काउंसलिंग की जावें। साथ ही जन्मजात विकृतियों की पहचान की जायें, ताकि समय पर उनका इलाज किया जा सकें। इस दौरान डॉ. कृष्णा वास्केल ने प्रजेंटेषन के माध्यम से नवजात षिषु की देखभाल कैसे की जाये की विस्तृत जानकारी दी गई। आरबी.एस.के. कोऑर्डिनेटर श्री महेष पवार ने आर.बी.एस.के तहत जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों की स्क्रीनिंग कैसे की जायें की जानकारी दी गई। 

No comments:

Post a Comment