बिना मास्क के घर से बाहर न निकलें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें
खण्डवा 19 मार्च, 2021 - इन दिनों कोरोना संक्रमण के प्रकरण लगातार बढ़ रहे है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने नागरिकों से अपील की है कि सभी लोग मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकले तथा बाजार एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करें तथा समय समय पर अपने हाथों को सेनेटाइज भी करते रहें।
एसडीएम खण्डवा श्रीमती ममता खेड़े ने कृषि उपज मण्डी समिति खण्डवा के सचिव को निर्देश दिए है कि मण्डी में आने व जाने वाले किसानों व अन्य कर्मचारियों को मास्क का उपयोग करने व सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने रेल्व स्टेशन के मेनेजर को स्टेशन परिसर में आने जाने वाले यात्रियों व अन्य नागरिकों से तथा लीड बैंक प्रबंधक को बैंक शाखाओं में आने जाने वाले ग्राहकों व कर्मचारियों से मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के निर्देश दिए है।
No comments:
Post a Comment