सोमवार व मंगलवार को 7-7 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं
खण्डवा 9 मार्च, 2021 - सोमवार व मंगलवार को लगातार दो दिन 7-7 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इस तरह अब कुल 2419 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि जिले में इस समय कोरोना संक्रमण के कुल 26 एक्टिव केस है। गत चौबीस घंटे में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर 1 मरीज को कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किया गया। जिले में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर अब तक कुल 2330 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। डॉ. शर्मा ने बताया कि मंगलवार को कुल 152 मरीजों के सेम्पल लिए गए है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 79992 लोगों के सेम्पल लिए जा चुके है, जिसमें से 76119 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
No comments:
Post a Comment