निर्माण श्रमिक 31 मार्च तक करा सकते हैं पंजीयन
खण्डवा 12 मार्च, 2021 - मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण के अन्तर्गत भवन एवं अन्य संनिर्माण कार्यों में सलंग्न असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीयन का कार्य 31 मार्च 2021 तक जारी रहेगा। श्रम विभाग द्वारा इस संबंध में निर्देंश जारी कर दिए गए हैं। श्रम पदाधिकारी श्री ए.एस. अलावा ने बताया कि ऐसे निर्माण श्रमिक जिन्होंने एक वर्ष में 90 दिन मजदूरी की हो वे अपना पंजीयन 31 मार्च तक करा सकते है।
No comments:
Post a Comment