18 से 20 मार्च तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी
खण्डवा 16 मार्च, 2021 - खण्डवा शहर संभाग के अंतर्गत 11 के.व्ही. अशोक नगर, आनंद नगर एवं तुलजा विहार फीडरों का प्री-मानसून मेंटेनेंस का आवश्यक कार्य होने के कारण इन फीडरों से संबंधित क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। सहायक यंत्री शहरी क्षेत्र मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी ने बताया कि 18 मार्च को अशोक नगर फीडर से जुड़े क्षेत्र अशोक नगर, बसंत बहार, चंद्रलोक नगर, देवीकृपा कॉलोनी, हरिहर कुंज, जजेस कॉलोनी, सिंगाजी नगर आदि आसपास के क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। इसके अलावा 19 मार्च को 11 के.व्ही. आनंद नगर फीडर से जुड़े क्षेत्र सोनी गोडाउन, बेडेकर कॉलोनी, सुभाष नगर, आनंद नगर एक्सटेंशन, रेल्वे कॉलोनी, मिश्रा पेट्रोल पम्प, होटल अम्बर एवं आसपास के क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बाधित होगा। उन्होंने बताया कि 20 मार्च को तुलजा विहार फीडर से जुड़े क्षेत्र प्रणाम सिटी, किशोर नगर, कावेरी विहार, प्रभुप्रेमपुरम, शुक्ला कॉलोनी, सन सिटी, श्रीजी स्टेट, गुर्जर हॉस्पिटल, शंकर नगर एवं आसपास के क्षेत्र में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि इन सभी फीडरों से प्रातः 7 से दोपहर 12 बजे तक विद्युत प्रवाह बाधित होगा तथा आवश्यकता अनुसार समय को घटाया या बढ़ाया जा सकता है।
No comments:
Post a Comment