AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 13 March 2021

वन मंत्री डॉ. शाह 14 मार्च को खालवा ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों का दौरा करेंगे

 वन मंत्री डॉ. शाह 14 मार्च को खालवा ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों का दौरा करेंगे

खण्डवा 13 मार्च, 2021 - प्रदेश के वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह 14 मार्च को टिगरिया, निशानिया, झुम्मरखाली, शाहपुरा माल सहित विभिन्न ग्रामों का दौरा करेंगे। 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन मंत्री डॉ. शाह 14 मार्च को सुबह 10 बजे जोगीबेडा से टिगरिया के लिए रवाना होंगे तथा टिगरिया में जल जीवन मिशन के तहत आयोजित कार्यक्रम में भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे ग्राम निशानिया के लिए रवाना होंगे। वन मंत्री डॉ. शाह अपरान्ह 4 बजे निशानिया में जल जीवन मिशन के तहत आयोजित पेयजल योजना के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा अपरान्ह 5ः30 बजे झुम्मरखाली के लिए प्रस्थान करेंगे। रात्रि 7ः30 बजे डॉ. शाह ग्राम शाहपुरा माल पहुंचकर श्री गुलाब बाबा की स्मृति में घेराबाजी प्रतियोगिता संबंधी कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

No comments:

Post a Comment