AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 8 March 2021

एक दिवसीय आईटीआई विशिष्ट प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 10 मार्च को

 एक दिवसीय आईटीआई विशिष्ट प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 10 मार्च को

खण्डवा 8 मार्च, 2021 - शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था खण्डवा द्वारा एक दिवसीय आईटीआई विशिष्ट प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 10 मार्च को किया जायेगा। प्राचार्य आई.टी.आई. ने बताया कि यह आयोजन प्रातः 10ः30 बजे से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था आनंद नगर सिहाड़ा रोड खण्डवा में किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में सिनोवा गियर्स एण्ड ट्रांसमिशन प्रा.लि. राजकोट गुजरात शामिल होगी। इस कम्पनी में कार्य करने के लिए आई.टी.आई. में फिटर, टर्नर, मशीनिष्ट, वेल्डर, मेकेनिक डीजल एवं मेकेनिक मोटर व्हीकल में योग्यता होना आवश्यक है। आवेदक की आयु न्यूनतम 18 वर्ष होना चाहिए, उसके प्रतिमाह 13945 रूपये मानदेय दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक यदि आईटीआई विशिष्ट प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लेना चाहते है तो वे अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों एवं बायोडाटा सहित 10 मार्च को साक्षात्कार के समय कम्पनी से सभी जानकारी स्वयं प्राप्त कर शामिल हो सकते है। 

No comments:

Post a Comment