AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 16 March 2020

प्रदेश में कोरोना वायरस का अभी तक कोई भी पॉजिटिव प्रकरण नहीं पाया गया

प्रदेश में कोरोना वायरस का अभी तक कोई भी पॉजिटिव प्रकरण नहीं पाया गया
विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित

खण्डवा 16 मार्च, 2020 - मध्यप्रदेश में नोवल कोरोना वायरस का अभी तक कोई पॉजिटिव प्रकरण नहीं है। राज्य सर्विलेंस इकाई नए दिशा-निर्देश एवं परामर्शों के लिए केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संपर्क में है। नोवल कोरोना वायरस बीमारी की जानकारी और मार्गदर्शन के लिये दो कॉल सेन्टर 104 को राज्य स्तर पर क्रियाशील किया गया है, जिसमें अब तक 1085 कॉल प्राप्त हो चुके हैं। प्रदेश में संभावित नोवल कोरोना वायरस बीमारी के सेम्पल की जाँच सुविधा एम्स, भोपाल एवं राष्ट्रीय जनजाति स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान जबलपुर में उपलब्ध है।
  प्रदेश के सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को नोवल कोरोना वायरस बीमारी के संबंध में भारत सरकार की ट्रेवल एडवाईजरी, पब्लिक हेल्थ एक्ट की अधिसूचना तथा सामुहिक समारोहों के आयोजन के दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। प्रचार-प्रसार के माध्यम से जन-सामान्य को सलाह दी गई है कि श्वसन शिष्टाचार का उपयोग करें, बार-बार अपने हाथ धोएं, खाँसी, छींकते समय अपनी नाक और मुंह को टिशू पेपर, रूमाल या कोहनी से ढंके। हाथ मिलाकर अभिवादन न करें बल्कि नमस्ते या आदाब करें। अल्कोहल बेस्ड हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें तथा लक्षण होने पर 28 दिनों तक होम आईसोलेशन में रहें। इस बीमारी से निपटने के लिए राज्य सरकार ने निगरानी तथा नियंत्रण उपायों को सुदृढ़ किया है। 

No comments:

Post a Comment