मेडिकल ऑफिसर्स को दिया गया कोरोना वायरस से बचाव संबंधी प्रषिक्षण
खण्डवा 16 मार्च, 2020 - वर्तमान में विष्व में फैल रही नोवल कोरोना वायरस बीमारी के संबंध में बचाव एवं रोकथाम के लिए सिविल सर्जन कॉन्फेंस हॉल में 16 मार्च को विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारियों व सेक्टर मेडिकल ऑफिसर्स का उन्मुखीकरण प्रषिक्षण दिया गया। प्रषिक्षण में महामारी विषेषज्ञ डॉ. योगेष शर्मा द्वारा प्रजेंटेषन के माध्यम से नोवल कोरोना वायरस बीमारी की रोकथाम एवं बचाव कीे जानकारी दी गई साथ ही इस बीमारी से पीडि़त मरीज के उपचार के संबंध में बताया गया । इस कार्य में लगे चिकित्सक व मेरामेडिल स्टॉफ को स्वयं का बचाव करने के लिए किट का उपयोग कैसे करना इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीएस चौहान ने सभी बीमएओ को निर्देष दिये कि वे सभी तरह से सावधानी रखें और मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ता आषा के माध्यम से कोराना वायरस रोकथाम एवं बचाव के प्रति जागरूक किया जावें। प्रषिक्षण में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके सेठिया, डीपीएम डॉ. षिवराजसिंह चौहान मौजूद थे।
प्रशिक्षण में बताया गया कि विष्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोगो से सावधानियां बरते को कहा है, कोरोना वायरस से बचने के लिए अपने हाथो को साबुन व पानी से धोयें। खांसते व छींकते समय नाक और मुहँ को ढकें, ढकने में प्रयोग किये गये टिषु पेपर को किसी बंद डिब्बे में डालें, अधिक मात्रा में तरल पदार्थ व पौष्टिक आहार का सेवन करे, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचे, अनावष्यक यात्रा करने से बचे। संभावित रोगी के सम्पर्क में न आये, हाथ न मिलाये, गले न लगाये। कोरोना वायरस के मुख्य लक्षण सर्दी-जुकाम, लगातार खांसी, तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ होती है तो तुरन्त नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र पर सम्पर्क करें। नोवल कोरोना वायरस से अनावष्यक डरने की आवष्यकता नहीं है, सावधानी एवं सतर्कता से बचाव आसान है। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नम्बर 104 पर समपर्क करें।
No comments:
Post a Comment